मशहूर कंपनियों के लोगो (LOGO ) का गुप्त रहस्य

4159
06 Nov 2021
8 min read

Post Highlight

लोगो (Logo) टेक्स्ट, इमेज, कलर से मिलकर बना एक Symbol होता है जो आपकी ब्रांड की पहचान बताता है। यह Text और Image से मिलकर बना होता है। इससे ग्राहकों को यह पता चलता है कि वह ब्रांड क्या काम करती है। लोगो बनाने के लिए आपको बहुत सारी बातों का ध्यान रखना होता है जैसे कलर, साइज, सिम्बॉल आदि क्योंकि आपकी जो ब्रांड है उससे ही आपका Logo मैच होना चाहिये। हर कंपनी के लोगो में उस कंपनी के राज छुपे होते हैं। हर बड़ी कंपनी, संस्थान, संगठन का अपना एक लोगो होता है जिससे उस कंपनी की पहचान जुड़ी होती है।

Podcast

Continue Reading..

लोगो का फुल फॉर्म ‘Language Of Graphics Oriented’ होता है जिसे हिंदी में ‘ग्राफिक्स ओरिएंटेड की भाषा’ कहते हैं। लोगो वस्तुतः एक ग्राफिक मार्क, चिह्न या प्रतीक होता है जिसे सार्वजनिक मान्यता या अलग पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लोगो टेक्स्ट और छवियों से बने एक यूनिक Symbol होते है जो हमें उन ब्रांड्स की पहचान करने में मदद करते है जिन्हें हम पसंद करते हैं। एक अच्छा और प्रभावशाली लोगो आपके ब्रांड, व्यवसाय या वेबसाइट की आधारशिला है। इसके लिए बहुत सी कंपनी अपनी ब्रांड का Logo बनाने के लिए अच्छा पैसा भी खर्च करती हैं। इससे ग्राहकों को यह समझने में मदद मिलती है कि आप क्या करते हैं, आप कौन हो और आप क्या महत्व रखते हैं। चलिये जानते हैं कुछ बड़ी कंपनियों और उनके लोगो में छुपे रहस्य के बारे में। 

अमेज़न

 अमेज़न का लोगो दिखने में बहुत साधारण सा दिखाई देता है लेकिन अगर हम इसे ध्यान से देखेंगे तो इसमें दो राज छुपे हुए हैं। अमेज़न के लोगो को आप देखेंगे तो आप पायेंगे कि उसके नीचे एक ऑरेंज रंग का ऐरो है और ये ऐरो "A" से शुरू हो कर "Z" प़र खत्म हो जाता है। ऑरेंज रंग का ऐरो ख़ुशी या मुस्कराहट बयां करता है और ऐरो "A" से शुरू हो कर "Z" प़र खत्म हो जाता है इसका मतलब है अमेज़न पर आप को A से ले कर Z तक का सारा सामान मिलेगा।

हुंडई

दक्षिण कोरिया की कंपनी हुंडई की कारें इन दिनों भारत में काफी बिकती हैं। इसके लोगो में आपने देखा होगा कि एक अंडाकार गोले में H लिखा होता है। हम सबको लगता है कि हुंडई का पहला अक्षर H होता है इसलिए ऐसा लिखा गया होगा। लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि यहां H इस बात का प्रतीक है कि ग्राहक और कंपनी का प्रतिनिधि आपस में हाथ मिला रहे हैं। ये हाथ मिलाना विश्वास और संतुष्टि को दिखाता है। 

टोयटा

यह एक यह एक मशहूरऑटो मोबाइल कंपनी है। ऑटो मोबाइल कंपनी टोयटा के लोगो में तीन आकृतियां बनी हैं। ये आकृतियां ग्राहकों का दिल और टोयोटा के दिलों का मिलन दिखाता है। इसमें से पहला दिल है ग्राहक का दिल, दूसरा दिल है प्रोडक्ट का दिल और तीसरा दिल तकनीकी विकास का दिल। एक बात और अगर आप इसको ध्यान से देखोगे तो इस लोगो में टोयटा की पूरी स्पेलिंग नजर आयेगी। 

ऑडी

जर्मन कंपनी ऑडी मशहूर कारों के लिए जानी जाती है। ऑडी की कारें लग्जरी कारों में से एक होती हैं। इसके लोगो में चार वृताकार सर्कल हैं। ये सर्कल आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। इसका मतलब होता है चार संयुक्त कंपनियों का मेल। ऑडी कंपनी की कारें चार कंपनियों की सांझेदारी से बनती हैं। इसी को ऑडी कंपनी अपने लोगो के माध्यम से बताती है। 

बीएमडब्ल्यू

बीएमडब्ल्यू (BMW) के उत्पादों के बारे में कौन नहीं जानता है। बीएमडब्ल्यू लग्जरी कारों के लिये प्रसिद्ध है। BMW ने अपनी शुरुआत हवाई जहाज के लिए इंजन बनाने के साथ की थी इसलिए लोगों का मानना है कि BMW का लोगो हवाई जहाज के इंजन के घुमते हुए स्क्रू को दर्शाता है पर यह गलत साबित हुआ। वास्तव मे BMW का लोगो जर्मनी के एक राज्य बायर्न के राष्ट्रीय झंडे को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

एलजी 

इलेक्ट्रानिक कंपनियों के उत्पादों में एलजी एक जाना-माना नाम है। यह एक बहुत बड़ी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी है। इसके लोगो में एक चेहरा बना हुआ होता है। इस कंपनी के लोगो में LG स्पष्ट रूप से लिखा होता है। इसमें एक मुस्कुराता चेहरा भी दिखाई देता है। इस लोगो में L से नाक बनी हुई होती है और एक बिंदू यहां आंख को प्रदर्शित करता है। इस लोगो के जरिए कंपनी ये बताना चाहती है कि वह ग्राहकों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखना चाहती है। 

एसबीआई बैंक

एसबीआई बैंक भारत का सबसे बड़ा बैंक है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई बैंक) के लोगो में नीले रंग की गोलाकार आकृति में एक हिस्सा खुला हुआ रहता है। इसका मतलब है इस बैंक में पैसे जमा होने के बाद उसके निकलने का एक ही रास्ता है और वह है ग्राहक। इस लोगो के माध्यम से एसबीआई ग्राहको को यह भरोसा दिलाने की कोशिश करता है कि आपका पैसा जो आपने जमा किया है वह पैसा हमारे बैंक में पूरी तरह से सुरक्षित है।

TWN In-Focus