ऐसी जगहें जहां के लोग जीते हैं 100 साल

2232
02 Mar 2022
7 min read

Post Highlight

आज के लोग हेल्थी लाइफस्टाइल healthy lifestyle पर विश्वास नहीं रखते हैं और यही वजह है कि आज ज्यादातर लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार हैं। इन सब के बावजूद भी आज ऐसे कई देश हैं जहां के लोग अपनी अच्छी लाइफस्टाइल, हेल्थी डाइट healthy diet और अपने जीवन जीने के तरीके की वजह से लगभग 100 सालों तक जीते हैं।

Podcast

Continue Reading..

लम्बी उम्र पाना हर इंसान की चाहत होती है। पर प्रकृति के नियम के अनुसार संसार में हर चीज नश्वर है। उसका एक निश्चित जीवन काल है इंसान भी इस नियम के अधीन है। तमाम खोजों,और वैज्ञानिक अनुसंधानों के बाद भी मनुष्य इसका तोड़ निकाल नहीं पाया है। पहले लोग 100 या उससे अधिक सालों तक जीते थे लेकिन आज खराब लाइफस्टाइल bad lifestyle, प्रदूषण pollution और मिलावटी सामानों के इस्तेमाल की वजह से लोगों को कई बीमारियां हो जाती हैं और लोग अब कम उम्र में ही गंभीर बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। 

आज के लोग हेल्थी लाइफस्टाइल healthy lifestyle पर विश्वास नहीं रखते हैं और यही वजह है कि आज ज्यादातर लोग तनाव और डिप्रेशन का शिकार हैं। इन सब के बावजूद भी आज ऐसे कई देश हैं जहां के लोग अपनी अच्छी लाइफस्टाइल, हेल्थी डाइट healthy diet और अपने जीवन जीने के तरीके की वजह से लगभग 100 सालों तक जीते हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं जहां के लोग जीते हैं 100 साल-

1. हांगकांग Hong Kong

हांगकांग के लोग दिन-रात मेहनत करने के साथ-साथ सैर करना पसंद करते हैं। एक्सपर्ट का ऐसा मानना है कि यही वजह है क्यों यहां के लोग इतने दिनों तक जीते हैं। अन्य देशों की तुलना में यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा लंबे समय तक जीवित रहती हैं।

2. मोनाको Monaco

मोनाको पूरी दुनियां में दूसरा सबसे छोटा देश है और यहां के लोग भी काफी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि उनकी हेल्थी लाइफस्टाइल, अच्छी डाइट और कम तनाव stress free lifestyle लेना उन्हें लंबे समय तक जीवित रखता है। 

3. जापान Japan

ऐसा तो हो ही नहीं सकता कि इस लिस्ट में जापान का नाम शामिल ना हो। यहां के लोग लगभग 85 वर्षों तक जीते हैं। ऐसा पाया गया है कि अपने जीवनकाल के 75 वर्षों तक इन्हें कोई गंभीर बीमारी नहीं होती है और ये लोग पूरी तरह से स्वस्थ रहते हैं। इन लोगों की मृत्यु सामान्य बीमारियों की वजह से कम ही होती है। ये लोग ज्यादातर अनाज का सेवन करते हैं और चीनी का कम सेवन करते हैं। 

4. सैन मरीनो San Marino

यह बेहद ही कम आबादी वाला देश है और इसकी सुंदरता की वजह से दुनिया भर के लोग यहां छुट्टियां मनाने आते हैं। यहां बेरोजगारी की समस्या बेहद कम है और यहां के लोगों को कभी किसी से कर्ज़ लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। यहां की सरकार के पास हर चीज़ के लिए ज़रूरत से ज्यादा बजट है। यहां के लोग स्ट्रेस फ्री लाइफस्टाइल जीते हैं और शायद यही कारण है कि यहां के लोग इतने लंबे समय तक जीते हैं।

5. साउथ कोरिया South Korea

अच्छी जीवनशैली और बेहतरीन खानपान की वजह से यहां के लोग भी बेहद स्वस्थ होते हैं। तनाव मुक्त ज़िंदगी जीने की वजह से ये लोग भी लंबे समय तक जीवित रहते हैं। 

6. सिंगापुर Singapore

सिंगापुर के लोग औसतन 85 वर्षों तक जीते हैं। बीमारी को समय से पहचान लेना और उसके रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने की वजह से यहां के लोगों की इतनी लंबी उम्र होती है।

7. स्विट्जरलैंड Switzerland

स्विट्जरलैंड में प्रदूषण ना होने की वजह से यहां कम ही लोगों को बीमारियां होती हैं। यहां के लोग तनाव से दूर रहते हैं और खुशहाल ज़िंदगी जीते हैं।

TWN In-Focus