15-Minute City के बारे में जानें

4942
22 Jan 2022
8 min read

Post Highlight

आज हम आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाने वाले हैं, जहां 15 मिनट की दूरी पर सभी चीजें उपलब्ध हो सकती है और इसी के चलते इसे 15-Minute City Concept कहा गया है। America अमेरिका के साथ ही कई बड़े देशों ने 15 मिनट सिटी कंसेप्ट को बनाने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। आज हम आपको इस कंसेप्ट की पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं।

Podcast

Continue Reading..

क्या आप ऐसी दुनिया के बारे में विचार करते हैं जहां आपको घर से महज 15 मिनट की दूरी पर सारी चीजें उपलब्ध हो जाएं। क्या आपको लगता है कि आप जिस भी चीज की कल्पना करें आपको कुछ ही समय में उपलब्ध हो जाए। अगर आपका जवाब हां है, तो 15-Minute City Concept C15 मिनट सिटी कंसेप्ट आपको भा सकता है।

आज हम आपको एक ऐसी दुनिया में ले जाने वाले हैं, जहां 15 मिनट की दूरी पर सभी चीजें उपलब्ध हो सकती है और इसी के चलते इसे 15 मिनट सिटी कंसेप्ट कहा गया है। America अमेरिका के साथ ही कई बड़े देशों ने 15 मिनट सिटी कंसेप्ट को बनाने की प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। आज हम आपको इस कंसेप्ट की पूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से देने वाले हैं।

क्या होता है 15 मिनट सिटी का मतलब?

जैसा कि आपको हमने शुरुआत में बताया कि 15 मिनट सिटी कुछ इस तरह की प्रक्रिया है जिसमें ऐसी जगहों को विकसित किया जाएगा, जहां सारी सुविधाएं महज 15 मिनट में उपलब्ध की जा सके। यानी कि मान के चलिए अगर आप किसी कॉलोनी में 15 मिनट सिटी कंसेप्ट की अवधारणा के अनुसार घर लेते हैं, तो आपको 15 मिनट की दूरी पर सारी चीजें उपलब्ध हो जाएंगी। इस कंसेप्ट के आ जाने से लोगों के कई खर्चे कम हो सकते हैं। जैसे कि ईंधन Fuel और सबसे बड़ी बात कि इससे लोगों को भीड़भड़ से निजात मिलेगी। जहां लोगों को दूर-दूर खरीदारी करने जाना पड़ता है अब उन्हें आसानी से अपने घर के नजदीक सभी चीजें उपलब्ध हो जांएगी। इसके साथ ही सबसे बड़ी चीज जो इस कंसेप्ट से मिलेगी वह यह है कि लोगों का समय काफी ज्यादा बच Time Management/Time Saving पाएगा। इस समय को वे दूसरे कामों में लगा सकेंगे।

फिलहाल कौन से देशों में हो रहा लोकप्रिय

15-Minute City Concept पर कई देशों द्वारा काम किया जा रहा है, लेकिन इस कंसेप्ट को अमल में लाने में सबसे ज्यादा लोकप्रिय देश चीन China है। चीन में इस तरह के कंसेप्ट पर जोर-शोर से काम किया जा रहा है। आने वाले समय में चीन में इस तरह की कई सिटी विकसित हो सकती हैं। इसके अलावा जिन देशों ने 15 मिनट सिटी को अमल में लाने का विचार किया है उनमें ऑस्ट्रेलिया Australia, कनाडा Canada, जापान Japan, नीदरलैंड्स Netherlands, फ्रांस France शामिल है। इन सभी देशों ने 15 मिनट सिटी कंसेप्ट को अमल में लाने पर विचार शुरू कर दिया है और कई जगह इसे लेकर शुरुआत भी की जा चुकी है। 

 अमेरिका में बनने वाली है ऐसी सिटी

अमेरिका America जैसे बड़े देश ने तो 15 मिनट सिटी कंसेप्ट पर काम भी शुरू कर दिया है। अमेरिका के उपनगर फीनिक्स Phoenix में एक ऐसी ही सिटी बनाने पर काम चल रहा है। यह एक Car Free Project कार फ्री प्रोजेक्ट है, जिसका नाम द प्वाइंट रखा गया है। जहां इस प्रोजेक्ट को शुरू करने की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, वहां पहले से एक जेल बनी हुई है। उसे तोड़कर अब इस तरह का 15 मिनट सिटी कंसेप्ट बनाया जाएगा। 15 मिनट सिटी कंसेप्ट से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि चुनी गई जगह इस तरह के काम के लिए सबसे अच्छी है। जानकारी के मुताबिक जब यह सिटी बनेगी. तो यहां 7400 घर बनाए जाएंगे और सभी लोगों को ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी कि वे 15 मिनट के अंदर ही सभी जरूरी चीजों खरीद पाएंगे।

15 मिनट सिटी प्रक्रिया क्यों है फायदेमंद

यह प्रक्रिया इसलिए फायदेमंद होगी क्योंकि इस प्रक्रिया में ज्यादातर सफर पैदल तय किया जाएगा।

सड़कों पर गाड़ियों की सुविधा तो दी जाएगी, लेकिन अलग-अलग लेन और फुटपाथ को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। 

आसपास रहने वाले लोगों के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा रखी जाएगी, जिसमें बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम की विशेष सुविधा होगी।

एक विशेष सुविधा यह भी होगी कि मोबिलिटी हब Mobility Hub की मदद से कार, बाइक, स्कूटर और अन्य गाड़ियां लोग शेयर करके भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

शायद आपको भी 15 मिनट सिटी कंसेप्ट काफी पसंद आया होगा। आज के भागदौड़ भरे जीवन में सभी लोग अपने घर के आस-पास सभी सुविधाएं चाहते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह कंसेप्ट जल्द से जल्द आपके शहर में भी मौजूद हो और आप भी इसका आनंद ले पाए।

TWN In-Focus