जानिए क्या होता है पॉडकास्ट

2566
08 Jan 2022
6 min read

Post Highlight

मौजूदा समय में ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की वृद्धि होती जा रही है। इन प्लेटफार्म्स पर लोग पॉडकास्ट सुनना भी खूब पसंद करते हैं। दिन पर दिन इन पॉडकास्ट की लोकप्रियता में काफी वृद्धि हुई है और यह लोगों को जीवन के प्रति ही दिशा प्रदान करती है। यह अनेक श्रृंखलाओं पर आधारित होती है जिन्हें सुनना लोग पसंद करते हैं।

Podcast

Continue Reading..

बीते कुछ वर्षों में ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Audio streaming platform में काफी वृद्धि हुई है। समय के साथ-साथ अनेक ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म लाइमलाइट limelight में आ रहे हैं और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। पहले यह प्लेटफॉर्म सिर्फ गाने और रेडियो सुनने के लिए अधिक उपयोग किया जाता था लेकिन अब इन प्लेटफार्म्स पर‌ पॉडकास्ट podcasts भी खूब पसंद किए जाता है। हालांकि यह पॉडकास्ट कुछ नए नहीं हैं, बल्कि यह लंबे समय से मौजूद हैं और हाल ही के वर्षों में यह काफी लोकप्रिय हो गए हैं। वास्तव में यह पॉडकास्ट व्यावसायिक business और व्यक्तिगत personal दोनों विषयों के लिए उपयोग में लिए जाते हैं। लेकिन इससे पहले हम इनके उपयोग के बारे में बात करें उससे पहले यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर यह पॉडकास्ट होते क्या है।

पॉडकास्ट क्या है?

असल में पॉडकास्ट ऑडियो की एक ऐसी श्रृंखला है, जो एपीसोड में रीलिज की जाती है। यह सभी एपिसोड एक विशेष विषय और थीम पर केंद्रित होते हैं। पॉडकास्ट के नए एपिसोड साप्ताहिक weekly या फिर दैनिक daily तौर पर रिलीज किए जाते हैं। इन पॉडकास्ट को सुनने के लिए आज अनेक ऑडियो प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इन पॉडकास्ट को सुनने के लिए आपको उस ऐप की सदस्यता लेनी पड़ती है।

पॉडकास्ट की बढ़ती लोकप्रियता

अगर आप ऐसा सोचते हैं कि पॉडकास्ट सिर्फ जानकारी लेने का एक साधन है तो आप गलत सोच रहे हैं। वास्तव में पॉडकास्ट श्रोताओं audience को कहानियां सुनने की भी अनुमति देता है जो उनके लिए मनोरंजक साबित होती हैं। इसके अलावा छात्रों के लिए शैक्षिक पॉडकास्ट की भी श्रृंखला उपलब्ध होती है। पॉडकास्ट के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इसे कभी भी और कहीं भी सुना जा सकता है फिर चाहे आप सुबह के नाश्ते के लिए बैठे हों या फिर कोई काम कर रहे हों, आप इन्हें कभी भी सुन सकते हैं। पॉडकास्टिंग दर्शकों से लंबे समय तक जुड़ने का सबसे अच्छा तरीका है। कई बार यह व्यक्ति को उन श्रोताओं से जोड़ने में मदद करता है जो उनके जैसी स्थिति से गुजर रहे होते हैं। लोग अपने जीवन के हिस्से को, समस्याओं को या फिर दैनिक घटनाओं को दूसरों के सामने प्रकट करते हैं। इसके साथ-साथ यह लोगों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत भी बनती है। ऐसा देखा जा रहा है कि आज की युवा पीढ़ी पॉडकास्टिंग की लोकप्रियता की वृद्धि में काफी योगदान दे रही है। युवा वर्ग अपनी रुचि के विषयों के बारे में बातें करना ‌पसंद करते हैं और दर्शकों से जुड़ने का प्रयास करते हैं। दिन प्रतिदिन पॉडकास्ट की उपयोगिता भी बढ़ती हुई दिखाई पड़ती है। बच्चों की शिक्षा से लेकर किसी व्यक्ति के व्यवसाय और व्यक्तिगत मुद्दों तक पॉडकास्ट सहायक हो रही है। यह लोगों के जीवन की अनेक समस्याओं के समाधान में मदद करता है। उम्मीद ये की जा रही है कि आने वाले समय में पॉडकास्ट की लोकप्रियता में और वृद्धि हो सकती है और लोग अपनी अनगिनत समस्याओं का समाधान करने में सक्षम हो सकते हैं।

TWN In-Focus