जानिए culinary arts (पाक कला) क्या है?

5555
19 Jan 2022
8 min read

Post Highlight

खाना पकाना जीवन की सबसे बड़ी जरूरत के साथ-साथ एक कला को भी दर्शाता है। खाना पकाने में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यह एक करियर विकल्प बन चुका है जिसे पाक कला कहा जाता है। व्यापक रूप से इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। वास्तव में, इस कला में, भोजन तैयार करने, पकाने ,प्रस्तुत करनेऔर परोसने  की कला शामिल है। इसके अलावा भी यह अनेक तरह की कुशलताओं को साझा करता है जो इस लेख में हम आपको बताएंगे।

Podcast

Continue Reading..

खाना पकाना निश्चित ही जीवन की सबसे बड़ी ज़रूरतों में से एक है। लेकिन क्या आपको पता है कि यह एक करियर विकल्प के रूप में भी सामने आता है। खाना पकाने का गहरा जुनून रखने वाले लोगों के लिए यह निश्चित ही खुशी की बात हो सकती है। वास्तव में, प्रत्येक व्यक्ति भोजन को हमेशा इस बात से आंकते हैं कि वह कैसा दिखता है। भोजन के स्वाद के साथ-साथ उसकी प्रस्तुति भी बहुत ही मायने रखती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पाक कला की शिक्षा उन सभी उपकरणों को शामिल करती है जो भोजन को पकाने से लेकर उसे प्रस्तुत करने में उपयोगी होती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

क्या है क्यूलिनरी आर्ट्स?

भोजन प्रेमी और खाना पकाने की रूचि रखने वाले लोगों के लिए पाक कला culinary arts अपना करियर बनाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। खाना पकाने से संबंधित इस कला में भोजन तैयार करने, पकाने, प्रस्तुत करने और परोसने की कला शामिल है। पाक‌ कला भोजन को आकर्षक बनाने की कला को संदर्भित करता है। कला के अंदर व्यापक रूप से अनेक देशी और विदेशी  भोजनों का ज्ञान और उन्हें पकाने की विधि शामिल है।

कला में उपयोगी प्रक्रियाएं

इस कला में उच्च गुणवत्ता वाली सामग्रियों का चुनाव करना सबसे पहला कदम होता है। कच्ची सामग्रियों का चुनाव करने के बाद व्यक्ति को इस बात का ज्ञान होना चाहिए कि उन‌ कच्ची सामग्रियों को बेहतर ढंग से कैसे उपयोग किया जा सकता है। एक जानकार शेफ सामग्री के अनुसार मेनू को बखूबी सेट करता है। मेनू सेट करने के बाद सबसे बड़ी कला जो होती है वह है सब्जी और फलों की सुंदर और आकर्षक ढंग से कटाई। पाक कला से जुड़े लोग विभिन्न प्रकार के चाकू और अन्य उपकरणों को चलाने का ज्ञान रखते हैं। इसके बाद खाना पकाना और उसी खूबसूरती से सुंदर बर्तन में पेश करने की कला आती है जो सबसे अधिक महत्त्व रखती है। पाक कला के अंतर्गत खाना पकाने के विभिन्न तरीके शामिल होते हैं। उन तरीकों में फ्राईंग frying, डीप फ्राईंग deep frying, भूनना sauteing, उबालना boiling, भाप देना steaming और भी बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा रसोइए को रसोई में उपयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों का ज्ञान होना चाहिए। आज अनेक इंस्टिट्यूट क्यूलिनरी आर्ट्स को बढ़ावा दे रहे हैं और इसके लिए कोर्स और डिग्री उपलब्ध करा रहे हैं। 

निष्कर्ष

मौजूदा समय में और आने वाले समय में भी पाक कला की महत्ता बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। होटल उद्योग अब तेजी से फल-फूल रहा है इसलिए शेफ की ज़रूरत व्यापक रूप से बढ़ रही है। देश-विदेश में इसके लिए अनेक अवसर मौजूद हैं। नई चीजों को आज़माने और अनोखे व्यंजनों की खोज करने की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसलिए इस क्षेत्र में अपना करियर बना रहे लोगों के लिए यह अच्छा साबित हो सकता है।

TWN In-Focus