वर्तमान में विषय लेखनी का बढ़ता प्रभाव

2720
22 Dec 2021
8 min read

Post Highlight

जहां पर पहले लेखनी कुछ चुनिंदा विषयों पर ही की जाती थीं, वहीं पर अब छोटे से छोटा मामला लेखनी का मुद्दा है। पहले ऐसे लोगों की संख्या कम थी जो लिखना पसंद करते थे। अब हालात ऐसे हैं, जैसे हर एक मनुष्य लिखने की लालसा लिए जी रहा हो। पिछले कुछ वर्षों में विषय लेखनी ने ज़्यादा ही विस्तार कर लिया है, जिस कारण व्यवसाय में भी इसकी और अधिक मांग होने लगी है। आज विषय लेखनी का रूप लगभग पूरी तरह से बदल गया है।

Podcast

Continue Reading..

मनुष्य के मन में कई सारी चीज़ें एक साथ चलती रहती हैं। इस दुनिया में अनगिनत मुद्दे हैं, जिस पर लोग अपने मन में भी और समाज में भी दोनों जगह चर्चा करते हैं। या यूं कहें कि विश्व में मौजूद प्रत्येक चीज़ चर्चा का विषय है, हालांकि हम कुछ विषयों पर ही अधिक ध्यान केंद्रित करते हैं। जिन विषयों पर हम चर्चा करते हैं, उन पर लेखन भी किये जा सकते हैं या किये जाते हैं। परन्तु लेखनी ऐसी कला है जो हर एक व्यक्ति कुशलता से कर पाए, संभव नहीं। जो लोग विषयों पर लेखनी का कार्य करते हैं, उनके पास रचनात्मक लेखनी की अद्भुत कला होती है। लेखनी Content writing वह क्षेत्र है जो भूतकाल में एक संकुचित आवरण small frame में लिप्त थी, परन्तु समय परिवर्तन के साथ इस क्षेत्र ने भी बाकी क्रियाओं की तरह अपना विस्तार किया। जहां पर पहले लेखनी कुछ चुनिंदा विषयों पर ही की जाती थीं, वहीं पर अब छोटे से छोटा मामला लेखनी का मुद्दा है। पहले ऐसे लोगों की संख्या कम थी जो लिखना पसंद करते थे। अब हालात ऐसे हैं, जैसे हर एक मनुष्य लिखने की लालसा लिए जी रहा हो। पिछले कुछ वर्षों में विषय लेखनी ने ज़्यादा ही विस्तार कर लिया है, जिस कारण व्यवसाय में भी इसकी और अधिक मांग होने लगी है। आज विषय लेखनी का रूप लगभग पूरी तरह से बदल गया है।

वर्तमान में विषय लेखनी लोगों के लिए करियर का एक विकल्प बन गई है, जो आने वाले समय में और अधिक स्थिर रोजगार का माध्यम बन सकती है। यदि मनुष्य का किसी भी भाषा के ऊपर अच्छा नियंत्रण हो तथा वह लेखनी में रूचि रखता हो तो वह निश्चित ही इसे अपने व्यवसाय के रूप में अपनाना चाहता है। लेखनी का प्रभाव अधिक बढ़ गया जब इंटरनेट का विस्तार हुआ। इसके माध्यम से कई सारी वेबसाइट का तकनीकी की दुनिया में आगमन हुआ तथा इसका प्रभाव अत्यधिक तब बढ़ा जब विश्व में महामारी के प्रकोप ने सबको अपने आगोश में ले लिया। आवागमन, मेल-जोल तथा मनोरंजन entertainment का साधन बंद होने के बाद लोगों के लिए इंटरनेट internet वह ज़रिया बना जिसने लोगों में पढ़ने की क्षमता को और अधिक बढ़ाया, इस कारण से लेख की डिमांड बढ़ती गई।

महामारी pandemic के दौर में लोग लेख या किताबें पढ़ने के माध्यम से भी अपने तनाव को दूर करने में सफल हो सके। लिखने के माध्यम से मन के भाव पन्नों पर या जिस तकनीकी पर हम लिखते हैं, उस पर छपते जाते हैं। इससे मनुष्य का मन हल्का होता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है। इस प्रक्रिया ने भी वर्ष 2020 के बाद से विषय लेखनी के क्षेत्र को प्रौढ़ mature किया।

आज आलम यह है कि विषय लेखनी एक ऐसा क्षेत्र बन गया है, जिसे लोग महत्वपूर्ण विकल्प मानते हैं। आज अनगिनत वेबसाइट विषय लेखनी का व्यवसाय कर रहे हैं। अनगिनत लोग इसे अपने रोज़गार का रास्ता मानते हैं। वर्तमान में विषय लेखनी का प्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि इसे मनोरंजन तथा ज्ञान दोनों के प्रदेश में एक उच्च स्थान प्राप्त कर लिया है। लेखन कला को कोई भी व्यक्ति अपना सकता है।

 

TWN In-Focus