बच्चों के फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट के लिए क्या करें?

1672
09 Nov 2021
8 min read

Post Highlight

हर पैरेंट्स की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे को कठिनाइयों से लड़ना सिखाएं और हर कदम पर उनका साथ देने के लिए तैयार रहें। बच्चों के फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट के लिए उन्हें नई चीज़ों से अवगत कराएं।

Podcast

Continue Reading..

ये बात हम सभी को पता है कि पेरेंटिंग (parenting) आसान नहीं है। अपने बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए आपको उसे सही परवरिश देनी होगी। हर पैरेंट्स की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चे को कठिनाइयों से लड़ना सिखाएं और हर कदम पर उनका साथ देने के लिए तैयार रहें। बच्चों के फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट के लिए उन्हें नई चीज़ों से अवगत कराएं। 

पैरेंट्स होने के नाते ये आपका फर्ज़ है कि आप अपने बच्चे के हित में फैसला लें। जब आपका बच्चा आपको एक रोल मॉडल की तरह देखता है तो उसे चीज़ें सिखाना आसान होता है। चलिए जानते हैं कि बच्चों के फिजिकल और मेंटल डेवलपमेंट के लिए पैरेंट्स को क्या करना चाहिए

1.बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं

बच्चों को आत्मनिर्भर self confidence बनाना जरूरी है लेकिन ये बात किसी से छिपी हुई नहीं है कि गैजेट्स gadgets की वजह से बच्चे किसी भी काम को खुद से करना पसंद नहीं करते हैं। काम को आसान करने के लिए गैजेट्स का इस्तेमाल ठीक है लेकिन इसका आदी होना सिर्फ बच्चों को आलसी बनाएगा। उन्हें कुछ बेसिक स्किल्स जैसे अपने कमरे की सफाई करना, कुछ आसान व्यंजन बनाना और अपने काम को खुद से करने की आदत डलवाएं। 

2.बच्चों को समझाने के लिए निजी जीवन के उदाहरण दें

अपने बच्चे को अपने बचपन के किस्से सुनाएं। किसी दूसरे का उदाहरण देने से अच्छा है आप उन्हें उन लोगों का उदाहरण दें जिन्हें आपका बच्चा जानता हो। ऐसा करने से वह चीज़ों को आसानी से समझ पाएगा और उसे आपके बारे में जानने का मौका मिलेगा। बच्चों से सवाल करें और उनके गलत उत्तर देने पर उन्हें समझाएं और बताएं कि उन्होंने कहां गलती की है। 

3.बच्चों के दोस्त बनें

काम की वजह से अक्सर पैरेंट्स इतने व्यस्त होते कि उनके पास अपने बच्चों के लिए ज्यादा वक्त नहीं होता है। ऐसे में अगर आप अपने बच्चे से अपनी दिनचर्या के बारे में बात करेंगे और अपने बच्चे से उसकी दिनचर्या के बारे में पूछेंगे तो कम समय देने के बावजूद भी आप उसे अच्छे से जान पाएंगे। बच्चों को ये विश्वास दिलाएं कि आप उनके सबसे अच्छे दोस्त हैं और वे आपसे अपनी हर बातें बता सकते हैं। 

4.छुट्टियों का सही इस्तेमाल करें

छुट्टियां सिर्फ आराम करने के लिए नहीं होती हैं। कोशिश करें कि छुट्टियों में आप उन्हें नई चीज़ें सिखाएं। आज कल कई तरह कि क्लासेज होती हैं जिसमें बच्चे अपनी रुचि के अनुसार एडमिशन ले सकते हैं। 

5.हेल्थी डाइट का महत्व समझाएं

बच्चे जंक फूड को पसंद करते हैं लेकिन इसकी वजह से उन्हें बाद में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आप उन्हें हर वक्त जंक फूड खाने के लिए मना नहीं कर सकते हैं इसीलिए उन्हें हेल्थी डाइट का महत्व समझाएं। उन्हें समझाएं कि उनके लिए क्या खाना सही है और क्या खाना गलत है। 

6. बच्चों की किताबों से दोस्ती कराएं

अगर आपका बच्चा टेलीविजन की बजाय अपना समय किताबों को देगा तो वह कम समय में ज्यादा सीख पाएगा। अपने बच्चे को किताबों का महत्व समझाएं और उसकी रुचि के अनुसार आप उसे किताबें पढ़ने को दें।

7.उन्हें व्यायाम और मेडिटेशन करना सिखाएं

कम उम्र में अगर आपका बच्चा योग और प्राणायाम करेगा तो ये उसके शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अच्छा होगा। बच्चों के साथ आप भी योग और प्राणायाम करें।

TWN In-Focus