हमेशा खुश रहने के तरीके

2707
24 Nov 2021
8 min read

Post Highlight

अगर जीवन में आप खुश रहना चाहेंगे तो किसी भी तरह की समस्या आपके जीवन में ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। हमें नहीं पता है कि अगले क्षण क्या होगा इसीलिए ज़िंदगी को खुश रहकर बिताइए।

Podcast

Continue Reading..

खुद को बेहतर और सफल बनाने के लिए लोग हर तरीके का हुनर सीखना चाहते हैं लेकिन वही लोग खुश रहने का हुनर नहीं सीखते हैं। कई लोगों के पास सब कुछ होता है फिर भी वे दुखी रहते हैं और बहुत लोगों के पास कुछ ना होते हुए भी वे खुश रहते हैं या यू कहें की वे खुश रहने की कोशिश करते हैं। 

ये बात हम सब जानते हैं कि ज़िंदगी का कोई भरोसा नहीं है। हमें नहीं पता है कि अगले क्षण क्या होगा इसीलिए ज़िंदगी को खुश रहकर बिताइए। हर अच्छी चीज़ की शुरुआत आपकी सोच mindset से होती है, अगर जीवन में आप खुश रहना चाहेंगे तो किसी भी तरह की समस्या आपके जीवन में ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी। आइए जानते हैं हमेशा खुश रहने के कुछ तरीके-

1. लोगों की अच्छी आदतों पर ध्यान दें

लोगों में बुरी और अच्छी आदतें दोनों ही होती है। लोगों की अच्छी बातों पर ध्यान दें और उनकी बुरी आदतों को इग्नोर करना सीखें।

2. दूसरों से अपनी तुलना मत करिए

दूसरों से तुलना करके आप हमेशा चिंतित ही रहेंगे। दूसरों के सुख को देखकर दुखी नहीं खुश रहना सीखिए।

3. सेहत का ध्यान दें

जब आप स्वस्थ आहार लेंगे तो आपकी सेहत अच्छी होगी और इस तरह आपके बीमार होने की संभावना कम होगी। कई शोध बताते हैं कि वर्कआउट workout करने से आपका मूड अच्छा होता है इसीलिए खुश रहने के लिए वर्कआउट को अपनी दिनचर्या routine का हिस्सा बनाएं।

4. खुद को व्यस्त रखें

जब आप अपने आपको सफल बनाने में व्यस्त रखेंगे तो दूसरे लोग क्या कर रहे हैं, आपके बारे में क्या कह रहे हैं, आपको इस बात की चिंता नहीं होगी। खुश रहने के लिए खुद को व्यस्त रखना जरूरी है।

5. विवादों से दूर रहें

चाहे कोई भी परिस्थिति हो, विवादों से दूर रहना सीखें।

6. दूसरों को खुश रखें

क्या आपने कभी नोटिस किया है जब हम दूसरों को खुश रखते हैं या उनकी मदद करते हैं तो हम उस दिन ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं? दूसरों की मदद करें और उन्हें खुश रखें और आप खुद ब खुद अच्छा महसूस करेगें।

7. गलतियों से सीखें

गलतियों पर शोक मनाने की बजाय उससे सीखना शुरू करें।

8. बुराई मत करें

किसी की बुराई दूसरों से मत करें। अगर आप किसी की तारीफ नहीं कर पा रहे हैं तो बुराई भी मत करिए।

9. किताबें पढ़ें

खुद को खुश रखने का सबसे अच्छा तरीका है अपनी पसंदीदा किताबें पढ़ना। हर दिन कुछ न कुछ पढ़ें।

10. फिल्में देखें

आज बॉलीवुड bollywood और हॉलीवुड hollywood में कई ऐसी फिल्में मौजूद हैं जो आपका मूड अच्छा सकती हैं। खुद को खुश रखने के लिए आप कोई भी कॉमेडी मूवी देख सकते हैं।

11. संघर्ष से ना घबराएं

बिना संघर्ष struggle के जीवन जीना नामुमकिन है। अगर ज़िंदगी है तो संघर्ष जरूर होगा इसीलिए संघर्ष से ना घबराएं।

12. सोच समझ कर निर्णय लें

हर निर्णय को सोच-समझ कर लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।

13. समाधान पर ध्यान दीजिए

समस्याएं तो सभी की ज़िंदगी का हिस्सा हैं इसीलिए समस्या के बजाय समाधान पर ध्यान दीजिए और आप बड़ी से बड़ी समस्या का हल आसानी से खोज लेंगे।

14. छोटी-छोटी सफलताओं की खुशी मनाएं

सफलता छोटी हो बड़ी, जश्न मनाना तो बनता है इसीलिए छोटी-छोटी सफलताओं की खुशी मनाएं।

15 .रोज़ कुछ नया सीखें

समय मत बर्बाद करिए और हर रोज़ कुछ नया सीखने का प्रयास करिए। 

अपने निर्णय खुद लें, छोटी-छोटी चीजों में खुशियां ढूंढे, आत्मनिर्भर बनें, दोस्तों के साथ समय बिताएं, खुद से बात करें, कल की ज्यादा चिंता मत करें, अच्छे समय को याद करें और खुद का ध्यान रखें। ऐसा करने से आप हमेशा खुश रहेंगे।

TWN In-Focus