लिखावट बताती है व्यक्तित्व का राज़

3151
23 Dec 2021
1 min read

Post Highlight

हमारी लिखावट का हमारे जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है और यह हमारे व्यक्तित्व को दर्शाती हैं। हमारे द्वारा लिखने के विभिन्न तरीके हमारे व्यक्तित्व का आईना होते हैं। इस लेख में हम ने उन्हीं तरीकों के बारे में बताया है जो हमारे व्यक्तित्व के बारे में संकेत करती हैं।

Podcast

Continue Reading..

बचपन में अक्सर हम सभी को अपने शिक्षकों और अभिभावकों द्वारा अपनी लिखावट handwriting के लिए टोका जाता था। हमें सुंदर लिखने के लिए हमेशा प्रेरित किया जाता था। लेकिन क्या आपको पता है कि हमें ऐसा करने के लिए क्यों कहा जाता था। वास्तव में, इसके पीछे का सच यह है कि हमारी लिखावट हमारे व्यक्तित्व को दर्शाती है। इसके पीछे एक विज्ञान भी है जिसे ग्राफोलॉजी Graphology के नाम से जाना जाता है। इसके अंतर्गत लिखावट का अध्ययन किया जाता है और व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में बताया जाता है। इस विद्या का उपयोग काफी व्यापक हो गया है और आज कई क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। शब्दों के आकार से लेकर शब्दों के बीच स्थान तक सब कुछ जो आप लिखते हैं, वह आपके व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं। यहां हमने कुछ सामान्य हस्तलेखन की विशेषताओं के बारे में चर्चा की है जिससे आप अपने व्यक्तित्व के बारे में जान सकते हैं।

1. शब्दों का आकार

आपके द्वारा लिखे गए शब्दों के आकार आपके बारे में बहुत कुछ बताते हैं। अध्ययनों के अनुसार आपकी लिखावट जितनी बड़ी होगी, आपका व्यक्तित्व भी उतना ही बड़ा होता है। बड़े लेखन वाले लोग मिलनसार, आउटगोइंग और थोड़े दिखावटी होते हैं। दूसरी ओर, छोटे लेखन वाले लोग शर्मीले shy, अंतर्मुखी introverted और निजी private होते हैं। अगर आपकी लिखावट औसत है तो आप समायोजित लचीले और परिस्थिति के अनुसार बदलने वाले व्यक्ति हैं।

2. शब्दों के बीच की रिक्त जगह

शब्दों के बीच की जगह आपकी आदतों के बारे में सुराग देती है। अपने शब्दों के बीच अधिक स्पेस देने वाले लोगों को स्वतंत्रता पसंद होती है। वे भीड़ पसंद नहीं करते। वही कम स्थान देने वाले लोग दूसरों के साथ रहना ज्यादा पसंद करते हैं।

3. लेखन की शैली

शब्दों के आकार और रिक्त जगह के अलावा लेखन की शैली भी बहुत मायने रखती है। अगर आपके शब्द नुकीले होते हैं तो आप स्मार्ट और महत्वकांक्षी होते हैं। अगर आप के अक्षर गोल होते हैं तो इसका मतलब आप रचनात्मक और लचीले होते हैं। गोल अक्षर लिखने वाले लोग संघर्ष से बचते हैं और लोगों को खुश रखते हैं।

 4. i की बिंदु 

आपके "i" पर बिंदु देने का तरीका भी बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर आपके i पर एक उच्च बिंदु होता है तो इसका मतलब है कि आप एक महान कल्पना वाले व्यक्ति हैं। वहीं अगर आपका बिंदु बाईं ओर झुक जाता है तो आप विलंब करने वाले होते हैं। इसके अलावा अगर आपका बिंदु दाईं ओर जाता है तो यह दर्शाता है कि आप आगे की सोच रखते हैं।

5. आपके हस्ताक्षर

आपके हस्ताक्षर आपके जीवन में बहुत ही महत्व रखते हैं यह बताते हैं कि आप खुद को दुनिया के सामने किस तरह पेश करना पसंद करते हैं। यदि आपके हस्ताक्षर पढ़ने योग्य नहीं है तो इसका अर्थ है कि आप गोपनीयता पसंद करते हैं। आप खुद को दूसरों के सामने प्रकट करना पसंद नहीं करते। वास्तव में ऐसा करना यह दर्शाता है कि आप हमेशा इस बात से सावधान रहते हैं कि आप किस पर भरोसा करें। वहीं अगर आपका हस्ताक्षर पढ़ने योग्य है तो इसका मतलब आपके पास छुपाने के लिए कुछ नहीं है। इसके अलावा अगर आप अपने हस्ताक्षर में अपने नाम के कुछ अक्षर छोड़ देते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि आप अपने अंदर के कुछ पहलुओं को बदलना चाहते हैं।

 

TWN Special