नवरात्रि में अपनाएं यह उपाय मिलेगी अपार सफलता

2766
09 Oct 2021
9 min read

Post Highlight

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप नवरात्रि में इन उपायों का पालन करके अपार सफलताएं अर्जित कर सकते हैं।

Podcast

Continue Reading..

भारत देश में नवरात्रि के 9 दिन सबसे पावन दिन कहलाते हैं। पूरे देश का माहौल नवरात्रि के इन 9 दिनों में श्रद्धा, भक्ति से परिपूर्ण होता है। इन पावन दिनों में सभी लोग अपने-अपने तरीके से मां दुर्गा की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इन दिनों में श्रद्धा से की गई पूजा से मनमाफिक सफलता और परेशानियों से मुक्ति मिल जाती है। इन 9 दिनों में सैकड़ों लोग बड़े परिश्रम वाले व्रत भी धारण करते हैं। नवरात्रि पर्व देश में बड़े उत्सव की तरह मनाया जाता है। इन 9 दिनों में आपको माता के भजनों की गूंज देश के हर गली मोहल्ले में सुनाई पड़ती है। यह धुन आपको शांति के अनुभव के साथ-साथ सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित भी करती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप नवरात्रि में इन उपायों का पालन करके अपार सफलताएं अर्जित कर सकते हैं।

हमारे उपाय ऐसे होंगे जो किसी को हानि नहीं पहुंचाते। कई लोग इन दिनों अजीब टोटके भी बताते हैं, जो दूसरों को हानि पहुंचाने वाले होते हैं। माता कभी किसी को हानि नहीं पहुंचाती, बल्कि वह तो हर रूप में आपका भला ही चाहती हैं। 

हमेशा अजीब तरह के टोटके देने वालों से बचें, इस तरह के लोग खुद गलत दिशा में प्रवाह कर रहे हैं, तो आपको सही दिशा कैसे दिखा सकते हैं। 

हमारी आपसे गुजारिश है इन पावन दिनों में और अन्य दिनों में जो भी करें, सच्चे मन से करें, किसी का बुरा करके कुछ हासिल कर भी लेंगे तो ध्यान रहे, वह अस्थाई सुख एक दिन लौट कर सबसे बड़े दुःख में परिवर्तित जरूर होगा।

साक्षात्कार में सफलता हेतु

अगर आप कई दिनों से नई नौकरी की तलाश में हैं और आपको वह नौकरी नहीं मिल रही है, तो आप साक्षात्कार में सफल होने के लिए इस नवरात्रि में आसान उपाय कर सकते हैं। इसमें आपको गायत्री मां की आस्था करनी होगी। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में गायत्री मां की आस्था करने से और गायत्री मंत्र के जाप से साक्षात्कार में सफलता मिलना बड़ा आसान हो जाता है। 

व्यापार में सफलता हेतु

व्यापार में सफलता हेतु भी आप गायत्री मां की आस्था का सहारा जरूर लें और अपने व्यापार करने वाले दफ्तर में अगर चाहें तो गायत्री मां की तस्वीर को स्थापित कर सकते हैं। काम की शुरुआत से पहले मां का जाप आपके आत्मविश्वास में बहुमूल्य वृद्धि करेगा। इसके अलावा आप अष्टमी और नवमी पर उत्तर दिशा में बैठकर पूजा करने वाले स्थान पर चावलों के ऊपर श्रीयंत्र स्थापित करें और दीपक जलाकर सच्चे मन से प्रार्थना करें, पूजा हो जाने के बाद इस श्रीयंत्र को अपने घर में ही पूजा करने वाले स्थान पर स्थापित कर सकते हैं। इस उपाय से आपको व्यापार और धन संबंधी परेशानियों में काफी कमी देखने को मिलेगी। 

कर्ज से मिलेगा छुटकारा

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नवरात्रि के दिनों में दान पुण्य करना काफी लाभदायक होता है। अगर आप पर भी काफी कर्जा बढ़ चुका है और आप चाहते हैं कि आप इस कर्ज से मुक्ति पा लें, तो आप दान पुण्य करना शुरू करें, माता की कृपा से आपके पास इतना धन आएगा कि आप अपने कर्ज को चुका कर एक सफल व्यक्तित्व के रूप में सामने आयेंगे।

बुद्धि में लाएं संतुलन

कठिन परिस्थितियों में हमारी बुद्धि कई बार सही निर्णय लेने में सक्षम नहीं हो पाती और हम काफी विचलित हो जाते हैं। बुद्धि पर नियंत्रण रखने हेतु आपको माता सरस्वती की आराधना करनी होगी। माता सरस्वती के मंत्र की आराधना करने से आपकी बुद्धि संतुलित बनी रहेगी और आप हर निर्णय आसानी से ले पाएंगे।

नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। आप भी इस में लीन हो जाएं और अपनी सफलता के लिए नवरात्रि के साथ-साथ हर रोज अपने आपको अच्छा इंसान बनाने की कोशिश करें, माता दुर्गा आपको कभी निराश नहीं करेंगी।

TWN In-Focus