सफल और खुशहाल जीवन के लिए पढ़े ये 5 किताबें

1418
27 Feb 2022
7 min read

Post Highlight

मोटिवेशनल और सेल्फ हेल्प किताबों motivational and self help books में ऐसी कई चीज़ें दी रहती हैं जिनकी मदद से आप जान पाएंगे कि आप एक खुशहाल और सफल जीवन happy and successful life कैसे जी सकते हैं।

Podcast

Continue Reading..

आज की दुनिया में ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से आप रोज़ कुछ नया सीख सकते हैं। अगर रोज़ कुछ नया सीखना है तो किताबें पढ़ना शुरू कर दीजिए। वास्तव में किताबें books इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं क्योंकि वे हमें जीवन में आगे बढ़ने और रोज़ कुछ बेहतर करने का रास्ता दिखाती हैं।

हम सभी चाहते हैं कि हम सफल बनें और खुश रहें। अगर आपको भी खुश रहना है और सफल बनना है तो आपको प्रेणादायक किताबें motivational books पढ़नी चाहिए। मोटिवेशनल और सेल्फ हेल्प किताबों motivational and self help books में ऐसी कई चीज़ें दी रहती हैं जिनकी मदद से आप जान पाएंगे कि आप एक खुशहाल और सफल जीवन happy and successful life कैसे जी सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी किताबों के नाम बताएंगे जिनमें सफल और खुशहाल जीवन जीने के रहस्य के बारे में बताया गया है।

1. द पावर ऑफ पॉजिटिव थिंकिंग The power of positive thinking

सकारात्मक सोच रखने के फायदों के बारे में तो आप अवश्य जानते होंगे। इस किताब में सकारात्मक सोच रखने का महत्व समझाया गया है और बताया गया है कि कैसे पॉजिटिव सोच रखकर आप जीवन की कई परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं।

2. एटॉमिक हैबिट्स Atomic habits

जेम्स क्लियर James Clear द्वारा लिखी गई इस किताब को दुनिया भर में लोगों ने काफी पसंद किया है। इस किताब में जेम्स क्लियर ने कुछ आसान रूटीन routine के बारे में बताया है जिसे फॉलो करने से आप सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। उनका मानना है कि हम बुरी आदतों को इसीलिए नहीं छोड़ पाते हैं क्योंकि हमें उन्हें छोड़ने का सही तरीका नहीं पता होता है। आपको भी ये किताब ज़रूर पढ़नी चाहिए।

3. द वन थिंग The one thing

इस किताब की मदद से आप सफल लोगों की आदतों के बारे में और अच्छे से जान पाएंगे। इस किताब में बताया गया है कि सफल लोग खुद को हर काम में अच्छा नहीं बनाना चाहते हैं। सफल लोग उन चीज़ों में मेहनत करते हैं जिनके बारे में जानना उन्हें अच्छा लगता है। वे जानते है कि किस चीज़ में उनकी सबसे ज्यादा रुचि है और वे अपना पूरा फोकस उस एक चीज की तरफ कर देते हैं। इस किताब में बताया गया है कि हमें अपना समय कैसे इन्वेस्ट करना चाहिए।

4. ज़ेन एंड द आर्ट ऑफ हैप्पीनेस Zen and the art of happiness

अगर आप एक सुखद और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं तो इस किताब को अवश्य पढ़ें। क्रिस प्रेंटिस Chris Prentiss दृारा लिखी गई इस किताब में आपको बताया गया है कि आप कैसे खुश रह सकते हैं। अगर आपके मन में भी नकारात्मक विचार आते हैं तो ये किताब आपके व्यवहार को बदलने में आपकी पूरी मदद करेगी।

5. द मंक हू सोल्ड हिज फेरारी The monk who sold his ferrari

रॉबिन शर्मा Robin Sharma द्वारा लिखी गई इस किताब की मदद से आप जान पाएंगे कि जीवन में अगर खुश और स्वस्थ रहना है तो आपको बहुत सारे धन की आवश्यकता नहीं है। अगर आपको अपने जीवन में संतुलन बनाना सीखना है तो समझ लीजिए कि ये किताब आपके लिए ही लिखी गई है। इस किताब में कही गईं बातों को अगर आप अपने जीवन में उतारने का प्रयास करेंगे तो आप अपने आपको सफल बनाने के और करीब पहुंच जाएंगे।

TWN In-Focus