अमेरिका क्यों है बेहतरीन पर्यटन स्थल?

3139
27 Dec 2021
7 min read

Post Highlight

अमेरिका में ऐसे कई स्थान तथा इमारतें हैं जो इस देश की पहचान और शान हैं, इसके साथ पर्यटन के ज़रिए वे देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में भी हाथ बंटाते हैं। दुनिया के बेहतरीन पर्यटन देशों में से एक अमेरिका को भी माना जाता है, तो कौन सी वह जगहें हैं जो अमेरिका को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं ?

Podcast

Continue Reading..

दुनिया में ऐसे कई देश हैं जो प्रकृति की खूबसूरती को अपने यहां संजोए हुए हैं। ऐसे स्थान के नज़ारे मन को मोह लेने वाले होते हैं। यहां तक कि केवल प्रकृति ही नहीं मनुष्य द्वारा बनाए गए कृत्रिम स्थान या इमारतें artificial space or buildings भी उन देशों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ऐसे स्थानों की दुनिया में कमी नहीं है। ख़ास बात यह रहती है कि ये स्थान देश की प्रगति में भी विशेष रूप से योगदान देते हैं। इनमें से कुछ पर्यटन स्थल तो ऐसे भी होते हैं, जो देश की पहचान बन जाते हैं। हम इसे ऐसे समझ सकते हैं कि, जब किसी देश का नाम लिया जाता है तो वहां पर मौजूद किसी विशेष स्थान या इमारत की छवि हमारे मन में अपने आप बन जाती है। विश्व में एक मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाने वाला देश अमेरिका America भी ऐसे स्थानों से परिपूर्ण है। अमेरिका में ऐसे कई स्थान तथा इमारतें हैं जो इस देश की पहचान और शान हैं, इसके साथ पर्यटन के ज़रिए वे देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था में भी हाथ बंटाते हैं। दुनिया के बेहतरीन पर्यटन देशों best tourist countries में से एक अमेरिका को भी माना जाता है, तो कौन सी वह जगहें हैं जो अमेरिका को बेहतरीन पर्यटन स्थल बनाते हैं ?

Grand Canyon की सुन्दरता

यह अमेरिका के सबसे अधिक देखे जाने वाले दार्शनिक स्थान में से एक है, यह प्रकृति द्वारा बनाई गई अद्भुत कलाकृति है, जो कोलोराडो नदी  Colorado River द्वारा कटे चट्टानों तथा खड़ी दीवारों से बनी ख़ूबसूरत घाटी है, जो हमें वहां तक नज़र आती है, जहां तक हमारी नज़र जाए। यहां तक पहुंचते समय Skywalk ग्लास ब्रिज glass bridge भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

Statue of Liberty का प्रकाश

अमेरिका का चिन्ह मानी जाने वाली यह प्रतिमा विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है। हाथ में मशाल लिए खड़ी यह महिला ब्रह्माण्ड में आज़ादी तथा लोकतंत्र का प्रतीक मानी जाती है। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, क्योंकि जितनी अद्भुत कलाकारी द्वारा इसको बनाया गया है वह कहीं और देखने को नहीं मिलता है और यह तारीफ़ के काबिल है। यह प्रतिमा शहर के दूर इलाकों से भी दिखाई देती है।

Niagara Falls की अप्रतिम छवि

कनाडा तथा अमेरिका के बॉर्डर से लगा यह वाटरफॉल दुनिया का सबसे मशहूर और सुन्दर वाटरफॉल है। इस वाटरफॉल के ज़रिए एरी झील का पानी ओंटारियो झील Lake Ontario में गिरता है। इस वाटरफॉल में पूरी तरह से उर्ध्वाधर दिशा में पानी का बहाव होता है। रात के समय में इस वाटरफॉल पर पड़ने वाली रोशनी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। नियाग्रा वाटरफॉल को अमेरिका तथा कनाडा दोनों ही ओर से देखा जा सकता है। यहां पर विदेशी पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

Golden gate bridge का सुनहरा सफ़र

Golden gate bridge 1930 ईसवीं में अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी पर बना ब्रिज है, जो फ्रांसिस्को और मारिन काउंटी Francisco and Marin Counties शहर को जोड़ता है। इसे कैलिफोर्निया का प्रतीक माना जाता है। नारंगी तथा लाल रंग के मिश्रण से बना यह ब्रिज नीले पानी के ऊपर उपस्थित होकर सफ़र को और अधिक खुशनुमा बना देता है। बादलों के बीच घिरा यह पुल अपने मनोरम दृश्य से लोगों को अपनी ओर खींचता है।

TWN In-Focus