रूस से मिला तेल, श्रीलंका की रिफाइनरी में परिचालन शुरू

Share Us

425
रूस से मिला तेल, श्रीलंका की रिफाइनरी में परिचालन शुरू
28 May 2022
8 min read

News Synopsis

भारत India के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका Sri Lanka की हालत किसी से छिपी नहीं है। वर्तमान समय में श्रीलंका अब तक के अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। विदेशी मुद्रा भंडार Forex Reserves खत्म हो जाने से इस देश की हालत बद से बदतर हो चुकी है। वहां के लोग खाने पीने के सामन के साथ-साथ ईधन Fuel के मोहताज हो गए हैं। क्योंकि इसकी कीमते अब तक के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। लेकिन अब वहां से राहत भरी खबर सुनने को मिल रही है। खबर ये है कि श्रीलंका की एकमात्र तेल रिफाइनरी Oil Refinery में परिचालन Operations शुरू शुरू कर दिया गया है।

रिफायनरी में ये परिचालन रूस से कच्चा तेल Crude Oil मिलने के बाद शुरू हो पाया है।  इसके साथ ही रूस से कच्चे तेल की आपूर्ति Oil Supply भी शुरू हो गई है। आजादी के बाद से अपने सबसे बुरे आर्थिक संकट Economic Crisis से उबरने की कोशिश कर रहे श्रीलंका ने इस रिफाइनरी में परिचालन को दो महीने से अधिक समय पहले बंद कर दिया गया था। बिजली और ऊर्जा मंत्री Power and Energy Minister कंचना विजसेकरा Kanchana Wijesekera ने बृहस्पतिवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘‘सपुगस्कन्द तेल रिफाइनरी Sapugaskanda Oil Refinery 20 मार्च, 2022 के बाद पहली बार अपना परिचालन फिर से शुरू करेगी, जिसमें कच्चा तेल कल से उतारा जाएगा।’’

इसी के साथ यूक्रेन Ukraine पर 24 फरवरी को आक्रमण के बाद रूस से कच्चे तेल को खरीदने वाला श्रीलंका नया एशियाई New Asian Countries देश बन गया।