इतिहास का ज्ञान बनाए करियर की राह आसान

Post Highlight
पूरे विश्व में किसी भी तरह के इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बहुत सारे मौके हैं, बस सही ज्ञान, प्रशिक्षण और सही शिक्षण संस्थान चुनने की आवश्यकता है। ऐतिहासिक खोज या शोध केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सभी प्रकार के विशेषज्ञों का सामूहिक प्रयास होता है। इसलिए मौके बहुत हैं किन्तु पहले अपनी रुचि पहचानें फिर आगे बढ़ें। इतिहास भी असीमित है और इसके अच्छे CAREER साबित होने के विकल्प भी, बस इसे जानने का, समझने का नज़रिया थोड़ा बदलना होगा। पहले तो यह समझ लीजिये कि ये केवल एक विषय नहीं बल्कि अलग-अलग कालों, घटनाओं,संस्कृतियों, बोलचाल की भाषाओं का एक समाहित ज्ञान है।
Podcast
Continue Reading..
जिससे भी पूछो यही विचार सुनने को मिलता है कि इतिहास कौन पढ़ेगा? इतने सारे बेमतलब के शब्द, नीरस विषय, युद्ध की तारीखें भला कौन और कैसे याद रखे ? अगर आपको भी लगता है कि इतिहास, बस सबसे नीरस पन्ना या सबसे कठिन विषय है तो आपकी सोच इस विषय को लेकर बेहद सीमित है। इतिहास भी असीमित है और इसके अच्छे CAREER साबित होने के विकल्प भी, बस इसे जानने का, समझने का नज़रिया थोड़ा बदलना होगा। पहले तो यह समझ लीजिये कि ये केवल एक विषय नहीं बल्कि अलग-अलग कालों, घटनाओं,संस्कृतियों, बोलचाल की भाषाओं का एक समाहित ज्ञान है। कई लोग हर तरीके के इतिहास को एक जैसा ही समझते हैं जबकि ऐसा नहीं है, आइये अब आपको इसका विषय विभाजन बताते हैं।
विषय विभाजन -प्राचीन इतिहास + मध्य कालीन इतिहास + आधुनिक इतिहास
पहले आपको यह समझना होगा कि आपकी रुचि किस भाग में अधिक है? विद्यालय स्तर तक सभी प्रकार के विभाजन एक ही विषय में समाहित होते हैं किन्तु COLLEGE, UNIVERSITY स्तर पर आपको पहले से ही यह तय करना होता है कि आप इस विषय में आप आगे बढ़ना चाहतें हैं या नहीं? इस विषय का पूरा नाम है - ARCHAEOLOGY यानी प्राचीन / पुरात्विक इतिहास। आगे चलकर इस विषय में और विभाजन हो जाते हैं, जिससे इसमें प्राचीन /पुरातात्विक इतिहास के अलग-अलग हिस्सों में रुचि लेने वाले छात्र इससे जुड़े अलग-अलग करियर विकल्पों में आगे बढ़ सकें। आइये अब उन विकल्पों को जान लेते हैं।
1. स्थल पुरातत्व्वेता LAND ARCHEOLOGIST
यह वह विशेषज्ञ होता है, जो किसी भी प्राचीन अवशेष, कथा व ऐतिहासिक तथ्यों की अपने ज्ञान व अनुभवों के आधार पर जांच-परख करके अंतिम नतीजे सामने लाता है। जिससे इतिहास से जुड़े रहस्यों को समझकर विज्ञान के ज्ञान का उपयोग किया जा सके।
2. मुद्राशास्त्री NUMISMATIC EXPERT
यह वह विशेषज्ञ होता है जिसका कार्य विशेष तौर पर प्राचीन सिक्कों की अच्छे से जांच करके उनकी प्राचीनता, उन पर लिखी भाषा और संस्कृति को समझकर ऐतिहासिक कार्य में अपना योगदान देना होता है। जैसे सम्राट अशोक के सिक्कों को पढनें वाले पहले व्यक्ति का नाम James Prinsep है।
3. प्राचीन भाषा विशेषज्ञ Ancient linguistic expert
ये कोई आम भाषाएँ नहीं होतीं बल्कि प्राचीनकाल की सभ्यताओं से जुड़ी भाषाओं को समझने, पढ़नें और जानने की कला होती है। जैसे प्राचीन - Aramaic Language, Egyptian Language, खरोष्ठी लिपि, ब्राह्मी लिपि और संस्कृत आदि। इसका कार्य किसी पुरास्थल या अवशेष पर लिखी भाषाओं को समझकर उनका अनुवाद करके ऐतिहासिक शोध में सहायता देना होता है।
4. जीवाश्म विज्ञानी Paleontologist
विश्व की शुरुआत से जुड़े जीवन के ज्ञान को पढ़ने वाले किसी भी वैज्ञानिक लैब अथवा शोध संस्थानों में इनकी आवश्यकता पड़ती है।
5. संग्रहालय MUSEUM संरक्षक
ऐतिहासिक विषयों में विशेषज्ञ होने के कारण आप किसी भी ऐतिहासिक संग्रहालयों museums में भी कार्य कर सकते हैं।
6. विश्वविद्यालय प्राचार्य UNIVERSITY LECTURER
आप इस विषय में प्रशिक्षित होकर किसी विद्यालय अथवा विश्विद्यालय में एक शिक्षक/शिक्षिका अथवा प्राचार्य/ प्राचार्या के पद पर भी कार्य कर सकते हैं और आगे की पीढ़ी को इस विषय में दक्षता हासिल करने में सहायता दे सकते हैं।
7. समुद्री पुरातत्ववेता Marine Archeologist
यदि आपको हमेशा से जल के अंदर दफ़न ऐतिहासिक साक्ष्यों को खोजने, समझने का शौक रहा है तो यह कार्य आपके लिए उत्तम है। समुद्री पुरातात्विक उत्खनन Marine Archaeological Excavation से आज तक बहुत सारी सभ्यताएं प्राप्त हुई हैं जैसे - भारत में Dwarka और विश्व में Atlanta के साम्राज्य का भी वर्णन है। ये भी साक्ष्य मिले हैं कि प्राचीन हस्तिनापुर और सिंधु घाटी सभ्यता INDUS VALLEY CIVILISATION भी जल में समा गए थे।
8. रसायन विशेषज्ञ CHEMICAL EXPERT
इतिहास में सिर्फ ज्ञान की नहीं बल्कि विज्ञान की भी आवश्यकता होती है, इसलिए यदि आप ये जानते हैं कि विभिन्न प्रकार के रसायन किस प्रकार से ऐतिहासिक शोध में उपयोगी हैं, तो आप भी इस कार्य से जुड़ सकते हैं।