इंडोनेशिया से बड़ी खबर, सस्ता हो सकता है खाद्य तेल

Share Us

342
 इंडोनेशिया से बड़ी खबर, सस्ता हो सकता है खाद्य तेल
26 May 2022
6 min read

News Synopsis

इंडोनेशिया Indonesia ने पाम ऑयल Palm Oil के निर्यात से बैन लगा दिया था। लेकिन बाद में इस बैन को हटाने का फैसला लेने के बाद यह 23 मई से ही हटा दिया गया है। इसी बीच इंडोनेशिया से एक बड़ी खुशखबरी आ रही है कि वहां से करीब 2 लाख टन कच्चा पाम तेल Crude Palm Oil भारत India के लिए भेजा गया है। ऐसे में भारत में पाम ऑयल की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे बाकी खाने के तेलों के दाम Edible Oil Price भी कम हो जाएंगे।

करीब महीने भर पहले 28 अप्रैल को जब इंडोनेशिया ने पाम ऑयल निर्यात पर बैन लगाने का फैसला किया था तो उसके चलते खाने के तेल महंगे हुए थे। इंडोनेशिया से करीब 2 लाख टन कच्चे पाम तेल का शिपमेंट Shipment सोमवार को भारत भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस हफ्ते के अंत तक कच्चे पाम तेल का यह शिपमेंट भारत पहुंच जाएगा।

खाने के तेल का आयत करने वाले फर्म सनविन ग्रुप Firm Sunwin Group के चीफ एग्जिक्युटिव Chief Executive संदीप बजोरिया Sandeep Bajoria के अनुसार रिटेल बाजार में इंडोनेशिया का यह शिपमेंट 15 जून तक उपलब्ध हो जाएगा।