ऑर्गेनिक (जैविक)भोजन के सेवन के लाभ

Share Us

7903
ऑर्गेनिक (जैविक)भोजन के सेवन के लाभ
15 Sep 2021
8 min read

Blog Post

स्वस्थ्य भोजन का नाम सुनकर ही लोगों के मन में ऑर्गेनिक अनाज, सब्जियों और फल का नाम आने लगता है। नियमित भोजन की तुलना में आर्गेनिक भोजन ज्यादा स्वास्थवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं। ऑर्गेनिक भोजन सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं। तो आखिर ऑर्गेनिक भोजन का सेवन करने से हमें क्या लाभ मिलता है,आइए देखते हैं-

हमें हमेशा से सिखाया गया है कि हम जिस तरह के भोजन का सेवन करते हैं वैसा ही हमारे स्वास्थ्य पर उसका असर होता है। लोग आज कल स्वस्थ्य भोजन की मांग कर रहे हैं इसीलिए बाजार में ऑर्गेनिक भोजन तेजी से बिक रहे हैं। लोग सबसे ज्यादा ऑर्गेनिक सब्जियां, फल और मांस का सेवन कर रहे हैं।

नियमित भोजन की तुलना में आर्गेनिक भोजन ज्यादा स्वास्थवर्धक और स्वादिष्ट होते हैं। ऑर्गेनिक भोजन सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी काफी अच्छे माने जाते हैं। यह मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार लाते हैं और साथ ही साथ पर्यावरण को भी बेहतर बनाने का काम करते हैं।

ऑर्गेनिक भोजन के फायदे –

1.स्वाद में बेहतर होता है ऑर्गेनिक भोजन

ऑर्गेनिक भोजन सिर्फ स्वास्थवर्धक ही नहीं बल्कि स्वाद में भी नियमित भोजन से बेहतर होता है। इनकी खेती के समय कीटनाशकों का उपयोग नही किया जाता है और इनकी पूर्ण रूप से प्राकृतिक तरीके से खेती की जाती है।

लोगों का ये भी कहना है कि ऑर्गेनिक सब्जियां और फल ज्यादा दिन तक ताजे भी रहते हैं।

2. एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है ऑर्गेनिक भोजन

दरअसल ऑर्गेनिक सब्जियां,फल और अनाज की खेती पूरी प्राकृतिक तरीके से होती है और खेती के समय कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसी के कारण इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा सामान्य भोजन से ज्यादा होती है।

इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आपको समय से पहले होने वाली बीमारियों से भी बचाते हैं।

3.ऑर्गेनिक भोजन का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

महामारी के दौरान हम सब पर सबसे ज्यादा जोर अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए दिया गया है। इसीलिए इम्यूनिटी शब्द से तो हम सब अच्छे से वाकिफ़ हैं।

ऑर्गेनिक भोजन का सेवन आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आपके बीमार होने के चांस कम हो जाते हैं।

4.ऑर्गेनिक भोजन का सेवन आपको रखता है कई बीमारियों से दूर

ऑर्गेनिक फूड में मौजूद कई एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व कई बीमारियों जैसे माइग्रेन, हृदय रोग और डायबिटीज को रोकने में फायदेमंद साबित हुएं हैं।

ऑर्गेनिक भोजन का सेवन आपको ब्लड प्रेशर और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी बचाता है।

क्योंकि इसमें फाइबर की अधिक मात्रा होती है इसलिए यह आपके वजन को भी नियंत्रित रखता है। 

5.कीटनाशक से मुक्त होते है ऑर्गेनिक फल और सब्जियां

खेती में कीटनाशक का प्रयोग सब्जियों और फलों को कीटों से और उन्हें सड़ने से बचाने के लिए किया जाता है। हम उन्हीं सब्जियों और फलों का सेवन बाद में करते हैं।

कई बार पानी से धुलने के बाद भी आप उनके प्रभाव को फल और सब्जियों में शून्य के बराबर नहीं कर सकते और इनके सेवन की वजह से लोगों में कैंसर,माइग्रेन,यहां तक कि समय से पहले मौत देखी गई है।

इससे बचने के लिए आप ऑर्गेनिक सब्जियों, फलों और अनाज का सेवन शुरू कर सकते हैं।

6.पर्यावरण के लिए भी अच्छा है आर्गेनिक भोजन

ऑर्गेनिक अनाज, सब्जियों और फल की खेती की वजह से पर्यावरण पर कम से कम प्रभाव पड़ता है। इनकी खेती करने से न्यूनतम मृदा,वायु और जल प्रदूषण होता है।

अपने आहार में ऑर्गेनिक भोजन को शामिल करना उन महत्वपूर्ण चीजों में से एक है जिस पर हम सभी को विचार करना चाहिए क्योंकि यह सिर्फ हमारे स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिए भी उतना ही अच्छा है।