भारतीय अर्थव्यवस्था की 10 विशेषताएं

1. Planned Economy

भारत में विकास के लिये नियोजन की नीति अपनायी गयी हैं। यह नियोजन1 अप्रैल 1951 से चालू किया गया है। अब तक बहुत सी विकास योजनाओं को क्रियान्वित किया गया हैं, जिससे देश का विकास हुआ है।
2.Development Of Public Sector

यहाँ पर सार्वजनिक क्षेत्रों का विकास भी लगातार हो रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत लोहा एवं इस्पात उद्योग, सीमेन्ट उद्योग, रसायन उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग, कोयला उद्योग व अनेक उपभोक्ता उद्योग शामिल हैं।
3. Development Of Banking Facilities

यहाँ पर बैंकिंग सुविधाओं का बराबर विकास हो रहा है। जून 1969 में भारत में व्यापारिक बैंकों की 8262 शाखाएँ थी, लेकिन जून 2007 के अंत में इन शाखाओं की संख्या 72,165 हो गई है।
4.Increase In Per Capita Income

भारतीय अर्थव्यवस्था में स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद व्यक्ति के आय लगातार बढ़ रही है। वर्तमान की कीमतों के आधार पर यह 1999-2000 में 15,881 रुपये से बढ़कर 2006-2007 में 29642 रुपये हो गयी है।
5.Increase In Savings And Capital Formation Rates

बचतों व पूंजी निर्माण की दरों में भी वृद्धि हो रही है, साल 1950-51 में बचते सफल घरेलू आय का 8.6 प्रतिषत थी, जबकि 06-07 में 34.8 हो गयी और यह वर्तमान समय में भी यह लगातार बढ़ रही है।
6.Extension Of Social Services

भारत में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सामाजिक सेवाओं का विकास हुआ है। शोध एवं तकनीकी शिक्षा में प्रगति हुई। इसके साथ ही साक्षरता का स्तर भी बढ़ा है। व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रौद्योगिकीय शिक्षा के विद्यालयों में महाविद्यालयों की संख्या बढ़ी हैं।
7. Social Change

देश में हो रहे विकास के फलस्वरूप यहाँ सामाजिक परिवर्तन की गति तेज हुई हैं। रूढि़वादिता, जाति-प्रथा, बाल-विवाह तथा छुआ-छूत जैसी बुराइया कम हुई हैं। सामाजिक राजनैतिकता तथा आर्थिक क्रियाकलापों में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी हैं। इसके साथ ही महिलाओं में शिक्षा एवं ज्ञान का स्तर बढ़ा हैं।
8.बाजार तंत्र (Market Mechanism)

भारतीय अर्थव्यवस्था मेंएक मजबूत व्यापार तंत्र का विकास हुआ है। यहाँ वस्तुओं के साथ-साथ श्रम एवं पूंजी के संगठित बाजार हैं। इसके अलावा, वस्तु बाजार अधिकांश वस्तुओं की कीमतें, उनकी माँग एवं पूर्ति द्वारा निर्धारित होती है।
9.Innovative Technology

भारत में नित हो रहे नवीन खोजो से नवीन प्रौद्योगिकी का विकास हो रहा है। इसमें उत्पादन तकनीक में सुधार और नये उद्योगों की स्थापना हो रही है। विकास उद्योगों की स्थापना से व्यावसायिक जीवन में गति शीलता बढ़ गई है ।
10.Dependence On Agriculture

भारत की लगभग 70 प्रतिशत जनसंख्या कृषि पर आधारित है। राष्ट्रीय आय में कृषि का कुल 30 प्रतिशत का योगदान है। हालांकि विकसित देशों में कृषि का राष्ट्रीय आय में योगदान 2 से 4 प्रतिशत तक होता है।
Keep Exploring
Startup Success Stories & Bussiness News
View More