RBI की MPC की अगले वित्त वर्ष 2022-23 में होंगी छह बैठकें

Share Us

306
RBI की MPC की अगले वित्त वर्ष 2022-23 में होंगी छह बैठकें
31 Mar 2022
7 min read

News Synopsis

भारतीय रिजर्व बैंक Reserve Bank of India (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी Monetary Policy Committee (MPC) की अगले वित्त वर्ष 2022-23 में छह बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसकी पहली बैठक 6-8 अप्रैल को होगी। मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठकें RBI के गवर्नर Governor की अध्यक्षता में आयोजित की जाती हैं, और इसी बैठक में RBI रेपो रेट समेत मॉनिटरी पॉलिसी से जुड़ी अन्य अहम दरों को भी तय किया जाता है। मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी घरेलू और आर्थिक स्थितियों Economic Conditions पर विचार-विमर्श करने के बाद द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी Bi-Monthly Monetary की घोषणा करती है। RBI ने बुधवार 30 मार्च को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक से जुड़े कार्यक्रम का ऐलान किया है। इसके अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए MPC की पहली द्विमासिक बैठक 6 से 8 अप्रैल के बीच होगी। जबकि, दूसरी बैठक छह से आठ जून को आयोजि की जाएगी। कार्यक्रम Programme के अनुसार, तीसरी, चौथी और पांचवी बैठकें 2-4 अगस्त, 28-30 सितंबर और 5-7 दिसंबर के बीच आयोजित होंगी। समिति की छठी और वित्त वर्ष की आखिरी बैठक 6-8 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। MPC में कुल छह सदस्य होते हैं। इसमें RBI के गवर्नर के अलावा केंद्रीय बैंक Central Bank के दो प्रतिनिधि और तीन बाहरी सदस्य होते हैं।