शंघाई में सामने आए 27,000 से अधिक कोरोना केस

Share Us

647
शंघाई में सामने आए 27,000 से अधिक कोरोना केस
15 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

एक बार फिर दुनियाभर world के देशों में कोरोना Corona सिर उठाने लगा है। कोरोना के बढ़ते मामलों ने चीन China की नींद उड़ा रखी है। चीन के सबसे बड़े शहर एवं वैश्विक वित्तीय केंद्र शंघाई China financial hub Shanghai में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शंघाई में गुरुवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 27,000 से अधिक नए मामले new cases सामने आए हैं। गौरतलब है कि चीन महामारी की शुरुआत के बाद से कोविड-19 की सबसे भयावह लहर का सामना कर रहा है। तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग President Xi Jinping को सामने आना पड़ा है। करीब दो करोड़ 60 लाख की आबादी वाले शंघाई में कई दिनों से लोगों को लॉकडाउन lockdown समेत अन्य पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है। शंघाई में तीन बार व्यापक स्तर पर लोगों की जांच हो चुकी है। जबकि, पूरी जनता को वैक्सिनेट vaccinate करने के चीनी दावे को धता बताते हुए कोरोना हर दिन हजारों लोगों को अपने आगोश में ले रहा है।राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि देश को अपनी सख्त डायनामिक कोविड क्लीयरेंस पॉलिसी और महामारी नियंत्रण उपायों को जारी रखना चाहिए। जिनपिंग ने शंघाई और अन्य शहरों में कोरोना मामलों में वृद्धि के बीच देश की कठोर कोविड-19 पॉलिसी का बचाव किया है।