IMF ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया

Share Us

388
IMF ने भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाया
20 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

मौजूदा वित्त वर्ष के लिए आईएमएफ International Monetary Fund (IMF) ने भारत की जीडीपी India GDP ग्रोथ अनुमान को कम कर दिया है। इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड  (IMF) ने भारत के जीडीपी ग्रोथ GDP Growth अनुमान को घटाकर 8.2 फीसदी कर दिया है। इससे पहले IMF ने वित्त वर्ष 2023 में भारत की जीडीपी ग्रोथ के 9 फीसदी पर रहने का अनुमान जताया था। IMF ने इसको लेकर कहा है कि साल 2022 में भारत दुनिया world का तीसरी सबसे तेज ग्रोथ करने वाली अर्थव्यवस्था economy होगा। भारत का ग्रोथ रेट दर चीन के 4.4 फीसदी के ग्रोथ रेट की तुलना में करीब दोगुना होगा।

IMF ने मंगलवार 19 अप्रैल को जारी सालाना 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक' World Economic Outlook रिपोर्ट में कहा कि ग्लोबल जीडीपी की ग्रोथ रेट मौजूदा साल में 3.6 फीसदी रहने का अनुमान है। यह 2021 में जताए गए अनुमान 6.1 फीसदी से काफी कम है। रिपोर्ट बताती है कि, भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ रेट economic growth rate 2021 में 8.9 फीसदी थी। जबकि 2023 में इसके 6.9 फीसदी रहने की संभावना है। साल 2023 की आर्थिक ग्रोथ रेट अनुमान में कमी का एक प्रमुख कारण रूस-यूक्रेन संघर्ष Russia-Ukraine conflict है। जिसके कारण फ्यूल और खाने-पीने fuel and food की चीजों के दाम बढ़े हैं और विकास की रफ्तार धीमी हुई है।