EXPO 2020 - 192 देशों की सभ्यता का मिलन
1857
01 Oct 2021
5 min read
News Synopsis
दुबई ऐसा स्थान है जिसे अधिकतम विकसित देशों में गिना जाता है। दुनिया भर के लोग एक बार यहाँ जाने की चाह ज़रूर रखते हैं। नौकरीपेशा लोग इस स्थान को अपने रोजगार के अनुकूल जगह मानते हैं, क्योंकि उन्हें यह विश्वास रहता है कि यहाँ उन्हें उनकी मेहनत का पूरा हक़ मिलेगा। दुबई शांत स्थानों में अपनी जगह बनाता है। शायद यही कारण है कि वह इतना विकसित है क्योंकि वह कहते हैं न कि जहाँ युद्ध के भाव नहीं होते वहां अधिक समृद्धि होती है। EXPO-2020 का आयोजन कर रहे दुबई ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि वह प्रबंधन में कितना सुदृढ़ है। EXPO-2020 के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किसी भी देश की सभ्यता और उस देश के आवरण से बड़ी आसानी से अवगत हो पा रहा है। इस पहल से दुनिया के प्रत्येक हिस्से एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं।